Homeदेशअब समाजवादी इत्र बांटने वाले सपा एमएलसी पुष्पराज जैन के ठिकानों पर...

अब समाजवादी इत्र बांटने वाले सपा एमएलसी पुष्पराज जैन के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

यूपी में कन्नौज, नोएडा और कानपुर समेत करीब 50 जगहों पर छापेमारी जारी

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सपा एमएलसी पुष्पराज जैन के घर में आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। पुष्पराज  जैन के घर और फैक्ट्री में कार्रवाई जारी है। सूत्रों के मुताबिक, इनकम टैक्स की मुम्बई यूनिट ने इस सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि यूपी में कन्नौज, नोएडा और कानपुर समेत करीब 50 जगहों पर छापेमारी जारी है।

पुष्पराज जैन, पूर्व सीएम अखिलेश यादव के करीबी बताए जाते हैं। पिछले दिनों इन्होंने पार्टी कार्यालय में समाजवादी इत्र बांटा था। पुष्पराज जैन के ठिकानों पर शुक्रवार सुबह 7 बजे से छापेमारी जारी है। आवास के बाहर पुलिस तैनात है।

पुष्पराज जैन को 2016 में इटावा-फर्रुखाबाद से एमएलसी चुना गया था। वे  प्रगति अरोमा ऑयल डिस्टिलर्स प्राइवेट लिमिटेड के सह-मालिक हैं। पुष्पराज और उनके तीन भाई व्यवसाय करते हैं। पुष्पराज का मुंबई में एक घर और एक कार्यालय है, वहां से लगभग 12 देशों को निर्यात का सौदा होता है। बता दें कि पिछले दिनों कानपुर के व्यवसायी पीयूष जैन के यहां आयकर विभाग की छापेमारी के वक्त भी पुष्पराज जैन का नाम सामने आया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments