Homeश्रद्धाजंलिअनाथ बच्चों के लिए जीवन समर्पित करने वाली सिंधुताई नहीं रहीं

अनाथ बच्चों के लिए जीवन समर्पित करने वाली सिंधुताई नहीं रहीं

विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित सिंधुताई सपकल का मंगलवार रात पुणे में निधन हो गया है. डॉक्टरों ने कहा है कि 75 वर्षीय सपकल की मौत हार्ट अटैक से हुई है.

सिंधुताई सपकल को गैलेक्सी केयर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर शैलेष पुतांबेकर ने कहा, “ डेढ़ महीने पहले उनका हर्निया का ऑपरेशन हुआ था और वे धीरे-धीरे रिकवर कर रही थीं. आज शाम क़रीब आठ बजे उनका देहांत हो गया.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी मौत पर दुख जताते हुए कहा, “डॉ सिंधुताई सपकल को समाज सेवा के लिए जाना जाएगा. उनकी कोशिशों की वजह से कई बच्चों को बेहतर ज़िंदगी मिली. उन्होंने पिछड़े समाज के लिए भी काफ़ी काम किया. मैं उनके देहांत से दुखी हूँ. ”

ग़रीबी और अभाव में पली सपकल ने अनाथ बच्चों के लिए संस्थान खोले और जीवन भर उनकी सेवा की. अपने 40 साल की समाज सेवा में उन्होंने एक हज़ार से अधिक अनाथ बच्चों का पालन-पोषण किया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments