Homeविदेशझुकने को तैयार नहीं है यूक्रेन बात करने से किया इंकार

झुकने को तैयार नहीं है यूक्रेन बात करने से किया इंकार

रूस ने अपनी सेना को यूक्रेन पर चारों दिशाओं से हमला करने का आदेश दिया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कीव के साथ बातचीत की उम्मीद के संबंध में शुक्रवार दोपहर यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान को अस्थायी रूप से रोकने का आदेश दिया था, लेकिन यूक्रेनी नेतृत्व की ओर से बात करने से इनकार करने के बाद शनिवार दोपहर ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिया गया।

यूक्रेन की राजधानी कीव में रातभर धमाकों और सड़कों पर घमासान के बाद शनिवार को रूसी सैनिक यहां प्रवेश कर गये और संघर्ष अब तेज हो गया है। वहीं संघर्ष बढ़ने के बीच यूक्रेन के नागरिक अब भूमिगत आश्रयस्थलों को तलाश रहे हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने वहां से निकल जाने के अमेरिकी प्रस्ताव को मानने से इनकार कर दिया तथा जोर दिया कि वह राजधानी में ही रुकेंगे। उन्होंने कहा, ‘यहां जंग जारी है।’ यूक्रेन के अधिकारियों ने रूसी हमलों को रोकने में कुछ सफलता हासिल करने की सूचना दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments