Homeदेशयूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग में भारत की बड़ी मानवीय...

यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग में भारत की बड़ी मानवीय पहल

यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग में भले ही भारत ने किसी का भी पक्ष नहीं लिया है, लेकिन उसने मानवीय आधार पर बड़ा दखल देने का फैसला लिया है। सोमवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन मानवीय मदद भेजेंगे, इसमें दवाएं भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हमने यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा लॉन्च किया है। इसके तहत अब तक 1,400 लोगों को 6 विमानों के जरिए भारत लाया गया है। इनमें से 4 विमान रोमानिया के बुकारेस्ट से आई हैं, जबकि दो विमान हंगरी के बुडापेस्ट से भारत आई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments