Homeग्वालियर अंचलसमर्पण निधि के लिए घर घर घूमें जयभान सिंह पवैया  

समर्पण निधि के लिए घर घर घूमें जयभान सिंह पवैया  

कहा ठाकरे जी कहते थे , पावन ध्येय के लिए धन भी पवित्र होना चाहिए

ग्वालियर  । भाजपा के वरिष्ठ नेता व महाराष्ट्र के सहप्रभारी जयभान सिंह पवैया ने आज ठाकरे जन्म शताब्दी के तहत स्वयं तीन मंडलों का भ्रमण कर समर्पण निधि का संग्रह किया व सहयोग़ करने का आव्हान किया ।
श्री पवैया ने कहा की स्व. कुशाभाऊ ठाकरे कहते थे कि राष्ट्र निर्माण के पावन ध्येय के लिए काम करने वाले संगठन का संचालन भी पवित्र धन से होना चाहिए और यह आर्थिक समर्पण ही कार्यकर्ताओं से करने की हमारी परम्परा है । उन्होंने दुर्गादास मंडल , लक्ष्मीबाई मंडल व कोटेश्वर मंडल में उपस्थित कार्यकर्ताओं को पावती प्रदान की व अपने समक्ष ही समर्पण राशि भी भेंट करवाई ।
उन्होंने दुर्गादास मंडल के अध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा के आवास पर युवा नेता रामू जादोन , मनोज राजपूत , रूपेन्द्र चौहान , राहुल भदौरिया व दारासिंह सेंगर को लक्ष्मीबाई मंडल में भाजपा नेता महेश भदौरिया के निवास पर ज़िला मंत्री गजेंद्र रठोर , विकास गिरी , छोटे सिंह तोमर व संतोष शर्मा को पावती प्रदान की वहीं कोटेश्वर मंडल में अध्यक्ष प्रयाग तोमर के निवास पर समर्पण निधि संग्रहित की । उनके साथ भाजपा नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश शेखावत , कँवर मंगलानी , राकेश ख़ुराशिया , गजेंद्र रठोर , , विपुल गुप्ता , विकास गिरी , ब्रजमोहन शर्मा , प्रयाग तोमर , दारा सिंह सेंगर आदि उपस्थित थे ।

समर्पण निधि अभियान में जयसिंह कुशवाह एवं आशीष प्रताप ने एक-एक लाख रुपए का चैक दिय

भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर समर्पण निधि अभियान की बैठक मंगलम गार्डन थाटीपुर में आयोजित की गई । इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ग्वालियर के प्रभारी मंत्री श्री तुलसी सिलावट जी ने कहा कि इस समर्पण निधि का अभियान में सभी कार्यकर्ताओं को प्राण पण से लगना है । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन मुझे जो आदेश करेगा उस काम को मैं भी करूंगा ।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता माननीय श्री जय सिंह कुशवाह ने एक लाख रुपए तथा का चेक सौंपा इसी श्रंखला में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री  आशीष प्रताप सिंह राठौर  ने एक लाख रूपए का चेक दिया ।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि यह अभियान 1 तारीख से प्रारंभ होकर के 15 तारीख तक चलेगा और इसमें कार्यकर्ताओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्राण पण से लगना है ।
इसी तरह भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के उपाध्यक्ष ग्वालियर संभाग के प्रभारी श्री जीतू जिराती ने कहा कि समर्पण निधि अभियान में कार्यकर्ता अपना पूरा समय समर्पण निधि अभियान में दें । संगठन आपसे 10 दिन का समय का मांग रहा है और यदि ईमानदारी से अपने गली मोहल्ले के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर समाज के हर वर्ग लक्ष्य आसानी से प्राप्त हो जाएगा ।
इसी तरह भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर के सांसद श्री विवेक शेजवलकर ने कहा कि कार्यकर्ता इस अभियान में प्राण से लगे हुए हैं निश्चित रूप से हम निश्चित समय अवधि में अभियान पूर्ण कर लेंगे । आज के इस कार्यक्रम में स्वागत भाषण बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी ने मंच पर बैठे तमाम अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ग्वालियर का यह सौभाग्य कि आज हम जीतू जिराती श्री तुलसी सिलावट, मदन सिंह जी माननीय विवेक शेजवलकर जी के आशीर्वाद से निश्चित रूप से हम सभी कार्यकर्ता अभियान को पूर्ण कर लेंगे । कार्यक्रम का संचालन समर्पण निधि अभियान के प्रभारी रामेश्वर भदौरिया ने किया आभार मंडल के अध्यक्ष श्री उमेश भदौरिया ने व्यक्त किया ।
इस बैठक में श्री जय सिंह कुशवाह पूर्व जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, अभय चौधरी, अशोक शर्मा, आशीष प्रताप सिंह राठौर, अरुण तोमर, ओम प्रकाश शेखावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments