देश के जनप्रिय नेताओँ में शुमार शिवराज सिंह चौहान का आज जन्मदिन है वे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं वर्तमान में के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता हैं।उन्होंने २३ मार्च २०२० को कमलनाथ के स्थान पर चौथी बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की बागडोर सम्भालकर इतिहास रचा ।

शिवराज सिंह चौहान का जन्म ५ मार्च १९५९ को हुआ। उनके पिता का नाम श्री प्रेमसिंह चौहान और माता श्रीमती सुंदरबाई चौहान हैं। उन्होंने भोपाल के बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र तक स्वर्ण पदक के साथ शिक्षा प्राप्त की। सन् १९७५ में (मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल) के छात्रसंघ अध्यक्ष बनें। आपातकाल का विरोध किया और १९७६-७७ में भोपाल जेल में निरूद्ध रहे। अनेक जन समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन किए और कई बार जेल गए। सन् १९७७ से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक हैं। वर्ष १९९२ में उनका श्रीमती साधना सिंह के साथ विवाह हुआ। उनके दो पुत्र हैं।
राजनीतिक करियर
सन् १९७७-७८ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री बने। सन् १९७५ से १९८० तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मध्य प्रदेश के संयुक्त मंत्री रहे। सन् १९८० से १९८२ तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश महासचिव, १९८२-८३ में परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य, १९८४-८५ में भारतीय जनता युवा मोर्चा, मध्य प्रदेश के संयुक्त सचिव, १९८५ से १९८८ तक महासचिव तथा १९८८ से १९९१ तक युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे।जनप्रतिनिधि के रूप में
ये ११ वीं लोक सभा में वर्ष १९९६ में विदिशा संसदीय क्षेत्र से पुन: सांसद चुने गये। सांसद के रूप में १९९६-९७ में नगरीय एवं ग्रामीण विकास समिति, मानव संसाधन विकास विभाग की परामर्शदात्री समिति तथा नगरीय एवं ग्रामीण विकास समिति के सदस्य रहे। चौहान वर्ष १९९८ में विदिशा संसदीय क्षेत्र से ही तीसरी बार १२ वीं लोक सभा के लिए सांसद चुने गये। वह १९९८-९९ में प्राक्कलन समिति के सदस्य रहे। ये वर्ष १९९९ में विदिशा से चौथी बार १३ वीं लोक सभा के लिये सांसद निर्वाचित हुए। वे १९९९-२००० में कृषि समिति के सदस्य तथा वर्ष १९९९-२००१ में सार्वजनिक उपक्रम समिति के सदस्य रहे।
सन् २००० से २००३ तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। इस दौरान वे सदन समिति (लोक सभा) के अध्यक्ष तथा भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रहे। चौहान २००० से २००४ तक संचार मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य रहे। शिवराज सिंह चौहान पॉचवी बार विदिशा से १४वीं लोक सभा के सदस्य निर्वाचित हुये। वह वर्ष २००४ में कृषि समिति, लाभ के पदों के विषय में गठित संयुक्त समिति के सदस्य, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, भाजपा संसदीय बोर्ड के सचिव, केन्द्रीय चुनाव समिति के सचिव तथा नैतिकता विषय पर गठित समिति के सदस्य और लोकसभा की आवास समिति के अध्यक्ष रहे
मुख्यमंत्री के रूप में
शिवराज सिंह मुख्यमंत्री के रूप मे रिकार्ड
