Homeग्वालियर अंचलनव वर्ष की पूर्व संध्या पर भाजपा ने किया दीप प्रज्जवलंंन तिलक...

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भाजपा ने किया दीप प्रज्जवलंंन तिलक लगाकर दी लोगो को बधाई

ग्वालियर /भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर हेमू कालानी मंडल में विक्रम संवत 2079 हिंदू नव वर्ष स्वागत कार्यक्रम का आयोजन अमर शहीद हेमू कालानी चौक महाराज बाड़े पर दीप जलाकर आतिशबाजी कर किया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी ने

कहा कि नववर्ष के दिन प्रत्येक इंसान चाहे कहीं भी हो अपने आपको को उत्साहित, प्रफुल्लित व नई उर्जा से ओतप्रोत महसूस करता है। अधिकतर देशवासी 1 जनवरी को ही नववर्ष की शुरुआत मानते हैं लेकिन अपनी संस्कृति व इतिहास के प्रति हमारी उदासीनता के चलते यह सत्य नहीं है। 1 जनवरी से शुरू होने वाला कैलेंडर तो ग्रिगोरियन कैलेंडर हैआज जिस भारतीय संस्कृति का अनुसरण विदेशी लोगों ने करना शुरू किया है उसी भारतीय संस्कृति व सभ्यता को हम तहस-नहस करने पर तुले हैंभारतीय कैलेंडर के अनुसार नववर्ष का आगाज 1 जनवरी से नहीं बल्कि चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से नवसंवत्सर आरंभ होता है जो अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार अक्सर मार्च-अप्रैल माह में आता है। हिंदू नववर्ष यानी संवत 2079 इस वर्ष 2 अप्रैल यानी शनिवार से शुरू होने जा रहा है .श्री माखीजानी ने आगे उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि एक विक्रम संवत में 12 माह होते हैं, 30 दिनों का एक माह होता है और सात दिनों का एक सप्ताह होता है. इस कैलेंडर में तिथि की गणना होती है. इसी विक्रम संवत कैलेंडर को आधार मानकर अन्य धर्म के लोगों ने अपने कैलेंडर बनाए.
विक्रम संवत की प्रत्येक तिथि यानी दिन की गणना सूर्योदय को आधार मानकर किया जाता है. हिंदू कैलेंडर का हर दिन सूर्योदय से शुरु होता है और अगले सूर्योदय तक मान्य होता है.
विक्रम संवत के एक माह के दो हिस्से हैं. पहला कृष्ण पक्ष और दूसरा शुक्ल पक्ष. 15 दिनों का एक पक्ष होता है. कृष्ण पक्ष का 15 दिन अमावस्या और शुक्ल पक्ष का 15वां दिन पूर्णिमा होती है कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश राजोरिया ,पूर्व विधायक घन श्याम पिरोनिया, जिला महामंत्री राजू जिला सह कोषाध्यक्ष बिरजू शिवहरे, जिला मीडिया प्रभारी मुरारी मित्तल,सह मीडिया प्रभारी विपुल जैन, संतोष गोड्याले,कुलदीप निधार, चंदू खंडेलवाल, जीतू घु रैया, राज भोंड, अंकित राजपूत, अनूप उदैनिया, भालचंद विशवकर्म, प्रदीप गर्ग, विनीत शर्मा, शीला रश्मि पाराशर शीला दीक्षित पदमा शर्मा पूनम गागोटिया बबीता मिश्रा रामा यादव सुनीता धाकड़ गब्बर जाटव विनोद बंसल दीपक जोशी अनिल परमार योगेश मिश्रा मीना राणा जीतू जयसवाल राजेश रजक इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments