Homeदेशराज्‍यसभा में भाजपा 100 के पार अब विपक्ष हुआ अगस्त में उपराष्ट्रपति...

राज्‍यसभा में भाजपा 100 के पार अब विपक्ष हुआ अगस्त में उपराष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर

भारतीय जनता पार्टी (BJP) नित-नए रिकॉर्ड बना रही है। पार्टी के इतिहास में पहली बार राज्‍यसभा में उसके सदस्‍यों का आंकड़ा 100 के पार गया है।राज्यसभा में बीजेपी के 100 का आंकड़ा पार करने के साथ ही विपक्ष को इस साल अगस्त में होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर कर दिया गया है। असम की दो राज्यसभा सीटों और त्रिपुरा की एक सीट के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था।

वहीं, 1990 के बाद वह पहली पार्टी बन गई है जिसने यह ऐतिहासिक उपलब्‍ध‍ि हासिल की है। गुरुवार को राज्‍यसभा के चुनावों (Rajya Sabha Elections) के हालिया दौर के बाद भगवा पार्टी के सदस्‍यों की संख्या अब 101 हो गई है। चुनाव में उसने असम, त्रिपुरा और नागालैंड की सीटों पर जीत दर्ज कर अपने सदस्‍यों का आंकड़ा 100 के पार पहुंचाया है।

बीजेपी ने यह उपलब्धि 13 में से चार सीटें जीतकर हासिल की। इसके लिए गुरुवार को मतदान हुआ था। बीजेपी की गठबंधन सहयोगी यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) ने असम से एक राज्यसभा सीट जीती। बीजेपी ने तीन पूर्वोत्तर राज्यों असम, त्रिपुरा और नागालैंड से राज्यसभा की चार सीटें जीतीं। बीजेपी ने इस क्षेत्र से उच्च सदन में अपने सदस्यों की संख्या भी बढ़ा दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments