Homeधर्म कर्मआरएसएस के वर्ष प्रतिपदा उत्सव में स्वयंसेवक करेंगे आद्य सरसंघचालक प्रणाम

आरएसएस के वर्ष प्रतिपदा उत्सव में स्वयंसेवक करेंगे आद्य सरसंघचालक प्रणाम

संघ का  वर्ष प्रतिपदा उत्सव शनिवार को

ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वर्ष प्रतिपदा उत्सव 2 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे शिवपुरी लिंक रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, केदारपुर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
कोरोना संक्रमण के कारण पिछले दो वर्ष से प्रतिपदा के दिन सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो पाया था। इस बार कार्यक्रम में महानगर के विभिन्न क्षेत्रों से पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवक पहुंचेगे। प्रतिपदा उत्सव में क्षेत्रीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के प्रारंभ में संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी के जन्मदिवस पर स्वयंसेवक आद्य सरसंघचालक को प्रणाम करेंगे। उसके बाद क्षेत्रीय अधिकारी का उदबोधन होगा। कार्यक्रम में संघ के अन्य प्रांतीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। विभाग संघचालक श्री विजय गुप्ता ने बताया कि संघ ने लोगों से भारतीय नववर्ष के दिन अपने अपने घरों पर भगवा ध्वज लगाने की अपील की है। साथ ही अपने घर के बाहर रंगोली बनाकर दीप जलाने का आग्रह किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments