Homeखेलक्रिकेट पर भारी पड़ा जनलेवा जहरीला प्रदूषण दिल्ली से विशाखापट्टनम शिफ्ट हुआ...

क्रिकेट पर भारी पड़ा जनलेवा जहरीला प्रदूषण दिल्ली से विशाखापट्टनम शिफ्ट हुआ भारत श्रीलंका मैच

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI को दिल्ली की जहरीली प्रदूषण वाली हवा के आगे झुकना पड़ गया. दिसंबर में श्रीलंका टीम व्हाइट बॉल (वनडे और टी20) सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी. इसकी शुरुआत 13 दिसंबर को वनडे सीरीज के साथ होगी. पहला वनडे दिल्ली के अरुण जटेली स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन अब इसे विशाखापट्टनम शिफ्ट कर दिया गया है.

भारतीय बोर्ड ने गुरुवार (05 नवंबर) को एक रिलीज जारी इस बदलाव के बारे में आधिकारिक जानकारी शेयर की. कुछ दिन पहले ही दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई ने वेन्यू में बदलाव को लेकर मांग की थी. रिलीज में भी अनुरोध का जिक्र किया गया. दिल्ली क्रिकेट बोर्ड ने दिल्ली के खराब मौसम (प्रदूषण) और स्टेडियम में चल रहे नवीनीकरण कार्य के चलते बदलाव का अनुरोध किया था.

भारतीय बोर्ड की रिलीज में लिखा गया, “दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अनुरोध पर वेन्यू बदल दिया गया है. ऐसा मौसम की संभावित बाधाओं और स्टेडियम में प्रस्तावित नवीनीकरण कार्यों को ध्यान में रखते हुए किया गया है.” आगे लिखा गया, “अब यह मैच 13 दिसंबर 2026 को विशाखापत्तनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments