मध्य प्रदेश में अगले साल यानी 2023 में चुनाव होना है। राज्य विधानसभा चुनाव से पहले ऐसा लगता है कि कांग्रेस अब सॉफ्ट हिंदुत्व के रास्ते पर चल पड़ी है। कभी भगवान राम और रामायण को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस की मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आदेश दिया है कि वो रामनवमी और हनुमान जयंती को भव्य तरीके से मनाएं। इसके लिए उन्हें एक लेटर भी भेजा गया है।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा में हनुमान जयंती पर विशेष पूजा करेंगे। इतना ही नहीं वो रामनवमी पर खास शुभकामना संदेश भी जारी करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सॉफ्ट हिंदुत्व के राह पर चल रही है। 10 अप्रैल को रामनवमी के दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राम कथा वाचन और रामलीला जैसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा गया है।
मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने सभी जिलाध्यक्षों, जिला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, विधायकों, पूर्व विधानसभा व लोकसभा प्रत्याशियों, जिला प्रभारियों, मोर्चा, संगठन और विभाग प्रमुखों को इस संबंध में खत लिखा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)राम भक्ति की तरह कांग्रेस भी अब राम नाम का सहारा खोज रही है।
कहा जा रहा है कि 10 अप्रैल को रामनवमी के दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राम कथा वाचन और रामलीला जैसे कार्यक्रम करने के लिए भी कहा गया है, जबकि 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के दिन हनुमान चालीसा और सुंदर काण्ड का पाठ करने के लिए कहा गया है।