Homeग्वालियर अंचल66 में से 33 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

66 में से 33 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

नगर निगम के वार्डों का हुआ आरक्षण

ग्वालियर / प्रस्तावित नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए ग्वालियर जिले में बुधवार को नगर निगम ग्वालियर के अंतर्गत आने वाले वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही संपादित की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के आदेश एवं राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए विभिन्न जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
कलेक्टर श्री सिंह ने आरक्षण की कार्यवाही के दौरान मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों को आरक्षण प्रक्रिया एवं उससे संबंधित नियम व कानून के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके बाद विधिवत आरक्षण की कार्यवाही पूर्ण की।
नगर निगम ग्वालियर क्षेत्र के आरक्षण की प्रक्रिया विधिवत संपादित होने के बाद जो स्थिति सामने आई है, उसके अनुसार कुल 66 वार्डों में से 34 वार्ड अनारक्षित हैं जिसमें से 17 महिलाओं के लिए, 11 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए जिसमें से 6 वार्ड अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए, 1 वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए, 20 वार्ड अन्य पिढडा वर्ग के लिए जिसमें 10 वार्ड अन्य पिढडा वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। कुल 66 वार्डों में 33 वार्ड महिलाओं के लिए हैं। इसी प्रकार अन्य सभी वार्डों का आरक्षण किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments