बुकर पुरस्कार विजेता और द सैटेनिक वर्सेज के लेखक और 30 सालों तक जान से मारने की धमकियों का सामना करने वाले लेखक सलमान रुश्दी पर अमेरिका के न्यूयॉर्क में हमला किया गया है. हमला उस समय हुआ जब वह चौटाउक्वा संस्थान के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे.प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब उनका परिचय कराया जा रहा था तो उन्होंने एक आदमी को मंच पर दौड़ते हुए देखा और उसने रुश्दी को या तो मुक्का मारा या फिर छुरा घोंपा. ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक वीडियो में घटना के तुरंत बाद उपस्थित लोग मंच पर भागते हुए नज़र आ रहे हैं. इसके बाद वहाँ मौजूद लोगों ने हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया.रुश्दी की स्थिति के बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है.
अभी और ब्यौरे की प्रतीक्षा है.