Homeप्रमुख खबरेंपहचानिए ये कौन हैं भाजपा के रॉकस्टार

पहचानिए ये कौन हैं भाजपा के रॉकस्टार

प्रतिवर्ष की तरह इस साल भी  रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एक नए रूप में नजर आए। हिंद मालवा संस्था द्वारा आयोजन बजर बट्टू में विजयवर्गीय राॅकस्टार के रूप में अपने चाहने वालों के सामने आए। इस नए रूप को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि साथियों ने ये रूप मुझे दिया है। क्योंकि युवाओं की पसंद रॉकस्टार है, इसलिए इस बार मैं इस रूप में आया।

– सोमवार रात मल्हारगंज में बजर-बट्टू सम्मेलन का आयोजन किया गया, इसकी शुरुआत चुन्नीलाल धर्मशाला से निकली शोभायात्रा से हुई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजवयर्गीय रॉकस्टार के रूप में नजर आए। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में उन्होंने जमकर गिटार बजाया। विजयर्गीय ने कहा कि मुझे अपने गेटअप के बारे में पता नहीं होता है। जब मैं कार्यक्रम में पहुंचता हूं उसके कुछ देर पहले ही मुझे बताया जाता है कि मैं इस बार किस रूप में अपने चाहने वालों के बीच जाऊंगा।

तीन राज्यों में बीजेपी की जीत पर उन्होंने कहा कि ये तो मोदी जी की कार्यशैली है, जिसे देशवासी पसंद कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में बीजेपी और ऊंचाइयों पर जाएगी। अखिलेश और मायावती के गठबंधन की चर्चाओं को लेकर कहा कि सब मिलकर पीएम मोदी को हराने के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कामयाब नही होंगे। बग्घी पर सवार होकर रॉकस्टार रूप में निकले विजयवर्गीय ने जमकर गाने भी गाए।

– गौरतलब है कि हिंद मालवा का यह आयोजन प्रतिवर्ष रंगपंचमी की पूर्व संध्या में होता है, जिसमें विजयवर्गीय एक नए रूप में नजर आते हैं। गतवर्ष वे क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के वेश में सामने आए थे। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली पर पिच बनी थी, जिस पर वे बल्ला लेकर घूमे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments