Homeदेशमुख्यमंत्री शिवराज को जन्मदिन पर मिलीं ढेरों बधाइयां, प्रधानमंत्री मोदी ने भी...

मुख्यमंत्री शिवराज को जन्मदिन पर मिलीं ढेरों बधाइयां, प्रधानमंत्री मोदी ने भी दीं शुभकामना

 

भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके जन्म-दिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट पर अपने शुभकामना संदेश में श्री चौहान के सुखमय, सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना की है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संदेश में कहा है कि श्री चौहान की मानवीयता उन्हें समाज के सभी वर्गों के लिये काम करने की प्रेरणा देती है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि श्री चौहान के अथक प्रयासों और परिश्रम से मध्यप्रदेश में सकारात्मक बदलाव आया है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments