Homeदेशनहीं चली जोसफ सरकार की मनमानी सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार के...

नहीं चली जोसफ सरकार की मनमानी सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार के बाद तमिलनाडु तिरुपरनकुंद्रम मंदिर पर प्रज्ज्वलित हुआ दीपक

सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार के बाद तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर शनिवार शाम कार्तिगई दीपम प्रज्ज्वलित किया गया.

यह कार्यक्रम सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की प्रशासनिक समिति की निगरानी में आयोजित किया गया.

 समिति ने पहले घोषणा की थी कि 28 नवंबर को शाम 5 बजे पहाड़ी की चोटी पर स्थित पत्थर के स्तंभ पर दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार इसके लिए विशेष तैयारियां की गई थीं.

सुरक्षा व्यवस्था के तहत तिरुपरनकुंद्रम मंदिर और पहाड़ी क्षेत्र में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ़) की तैनाती की गई थी.

बता दें कि तमिलनाडु के मदुरै में स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी हिन्दुओं और मुसलमानों, दोनों के लिए धार्मिक महत्व रखती है. पहाड़ी पर एक ओर प्रसिद्ध तिरुपरनकुंद्रम सुब्रमण्य स्वामी मंदिर है, जो भगवान मुरुगन के छह प्रमुख तीर्थस्थलों (आरुपडई वीडु) में से एक माना जाता है. वहीं पहाड़ी पर सिकंदर दरगाह भी स्थित है, जहां मुस्लिम श्रद्धालु जाते हैं.

कार्यक्रम से पहले सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त सेवानिवृत्त न्यायाधीश एस. वैद्यनाथन और वी. पार्थिबन ने तिरुपरनकुंद्रम सुब्रमण्य स्वामी मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.

इसके बाद दोनों न्यायाधीश दीप प्रज्ज्वलन के लिए आवश्यक सामग्री के साथ पहाड़ी मार्ग से ऊपर गए.

उधर, पहाड़ी पर स्थित सिकंदर दरगाह में भी धार्मिक  प्रार्थना का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती गई थी.

स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई थी कि पूरे कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न होगा.

दीप प्रज्ज्वलित होने के साथ ही कार्तिगई दीपम का यह आयोजन बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हुआ.

प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरे क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments