Homeग्वालियर अंचलशिक्षक दिवस पर योग गुरु दिनेश चाकणकर सम्मानित

शिक्षक दिवस पर योग गुरु दिनेश चाकणकर सम्मानित

 

ग्वालियर। शिक्षक दिवस के अवसर पर इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन एवं रमन शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में पड़ाव स्थित आईकॉम सेंटर पर जिला योग प्रभारी श्री दिनेश चाकणकर को ग्वालियर जिले में योग के प्रचार प्रसार, पर्यावरण संरक्षण तथा शिक्षा में नवाचार के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ केशव पांडे ने कहा कि जिला योग प्रभारी श्री चाकणकर ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में जिले की सभी शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में योग कक्षाओं की शुरुआत कर योग को जन जन तक पहुंचाने के साथ साथ उनकी प्रेरणा से इस वर्ष 10000 से अधिक पौधे योग शिक्षकों तथा विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए है। नवाचारी शिक्षक श्री चाकणकर पर्यावरण का विशेष ध्यान रखते है , घर की सब्जियों तथा फलों के छिलकों पत्तियों तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थों से घर में ही जैविक खाद बनाकर छत पर ही पालक, मैथी टमाटर जैसी सब्जियां और फूल उगा रहे हैं । इससे पूर्व अतिथियों द्वारा दिनेश चाकणकर का शाॅल पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर आईएनओ के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिओम गॊतम, राजेन्द्र मुदगल, वरूण सक्सेना, अंश जादॊन एवं पंकज शर्मा, डॉक्टर लोकेंद्र सिंह कामर, गोविंद मल्होत्रा, राजनारायण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments