नितिन गडकरी ने कहा कि इकॉनमी कार बनाने वाले निर्माता जब एक्सपोर्ट करने के लिए कार बनाते हैं तो इसमें 6 एयरबैग देते हैं जबकि देश में इस्तेमाल के लिए बनाते हैं तो केवल चार एयरबैग ही लगाते हैं। नितिन गडकरी ने बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गरीबों के जीवन की कीमत नहीं है? एक टीवी चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कंपनियां तर्क देती हैं कि ज्यादा एयरबैग लगाने से कार की कीमत बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि कार में एक एयरबैग लगाने की कीमत 900 रुपये तक लाई जा सकती है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कार में 6 एयरबैग लगाना अनिवार्य किया जाएगा और यह प्रक्रिया चल रही है। नितिन गडकरी लंबे समय से गाड़ियों में 6 एयरबैग की वकालत करते रहे हैं। संसद में भी गडकरी ने कहा था कि एयरबैग का खर्च मात्र 900 रुपये है और जो लोग गाड़ी में पीछे बैठते हैं उनकी भी सुरक्षा जरूरी है।