Homeमध्यप्रदेशप्रधानमंत्री विजिट से पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने लिया जायजा व्यवस्थाओं से मुख्यमंत्री...

प्रधानमंत्री विजिट से पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने लिया जायजा व्यवस्थाओं से मुख्यमंत्री संतुष्ट दिखें

मुख्यमंत्री ने स्वसहायता समूहों का उन्मुखीकरण सह-सम्मेलन की तैयारियां देखी
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने तैयारियों के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से की चर्चा

ग्वालियर / मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री के कराहल में आयोजित होने वाले स्वसहायता समूहों का उन्मुखीकरण सह सम्मेलन की तैयारियों का आज जायजा लिया। साथ ही विभिन्न प्रकार की तैयारियों के बारे में प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की और व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखें।
इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बीडी शर्मा, मप्र के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया, उद्यानिकी राज्य (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिल के प्रभारी मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह, विधायक श्री सीताराम आदिवासी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री उमाकांत उमराव, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के कमिश्नर श्री आशीष सक्सेना, एडीजीपी श्री राजेश चावला, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री आलोक कुमार सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जाट, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय एवं श्री बृजराज सिंह चौहान, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य श्री महावीर सिंह सिसौदिया एवं श्री कैलाश नारायण गुप्ता, जनप्रतिनिधि, प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री की 17 सितंबर को प्रस्तावित कराहल यात्रा के मद्देनजर बनाये गये मंच, बैठक व्यवस्था, पेयजल, आपातकालीन सेवाओं सहित मेडिकल सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था के बारे में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की। साथ ही स्वसहायता समूहों के उन्मुखीकरण की दिशा में किये जा रहे कार्यो की जानकारी ली। उन्होने उन्मुखीकरण कार्यक्रम में आने वाले स्वसहायता समूहों के सदस्यों के आने-जाने एवं कार्यक्रम स्थल पर की गई व्यवस्थाओं की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होने प्रशासनिक अधिकारियों को सभी तैयारियां समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये टेन्ट तथा अन्य व्यवस्थाएं देखी। उन्होने प्रशासनिक अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओ को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सुझाव दिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मीडिया प्लान पर भी प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की।

स्व-सहायता समूहों की बहनों का सम्मेलन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्योपुर जिले के कराहल में म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्व-सहायता समूह की बहनों के उन्मुखीकरण और सह सम्मेलन की तैयारियों की भी जानकारी ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्मेलन में हिस्सा लेने वाली बहनों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ। उन्होने समूहों द्वारा सब्जी उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, अगरबत्ती, हैण्डवॉश, साबुन निर्माण, कृषि और पशुपालन आधारित आजीविका गतिविधियाँ, आजीविका पोषण वाटिका के संचालन के कार्यो की भी जानकारी ली। प्रधानमंत्री श्री मोदी भी समूह की सदस्य बहनों की उद्यमशीलता की जानकारी प्राप्त करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान का कराहल हेलीपेड पर स्वागत

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का कराहल हेलीपेड पर पहुंचने में पर मप्र के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया एवं श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। उनके साथ केन्द्रीय कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं केन्द्रीय वन तथा पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव भी कराहल पधारे। इसी प्रकार मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का कराहल हेलीपेड पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री उमाकांत उमराव, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के कमिश्नर श्री आशीष सक्सेना, कलेक्टर श्योपुर श्री शिवम वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री आलोक कुमार सिंह ने उनकी अगवानी की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments