Homeदेशचंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल, 8 ने...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल, 8 ने की खुदकुशी की कोशिश

पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में शनिवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि एक छात्रा ने हॉस्टल की ही 60 लड़कियों के नहाते हुए वीडियो बनाकर एक युवक को भेजे। शिमला के उस युवक ने ये वीडियो इंटरनेट पर डालकर वायरल कर दिए। ये वीडियो वायरल होने के बाद हॉस्टल की छात्राओं में से 8 लड़कियां आत्महत्या की कोशिश कर चुकी हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी छात्रा को हिरासत में ले लिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि आरोपी छात्रा काफी समय से नहाते वक्त लड़कियों के वीडियो बनाती थी। इस बारे में जब हॉस्टल की लड़कियों को पता लगा तो उन्होंने मैनेजमेंट से इसकी शिकायत की। छात्राओं का आरोप है कि मैनेजमेंट ने मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। इतना ही नहीं, आरोप यह भी है कि मैनेजमेंट ने उनपर दबाव डाला कि वे यह बात किसी को ना बताएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments