Homeमध्यप्रदेशतीन घंटों तक टेंशन में दिखी चीतों पर निगरानी रखने वाली टीम...

तीन घंटों तक टेंशन में दिखी चीतों पर निगरानी रखने वाली टीम ,जानिए फिर कैसे सामान्य हुआ तनाव

अफ्रीकी देश नामीबिया से कूनो अभ्यारण लाकर छोड़े गए 8 चीतों की देखरेख और उन्हें सही सलामत रखने को लेकर एक विशेषज्ञ टीम लगातार उनपर नजर रखे हुए है फिलहाल अभी चीते ठीक कार्य व्यवहार कर रहे हैं। शनिवार को प्रधानमंत्री द्वारा उन्हें कूनो अभ्यारण्य के एक बड़े सेफ्टी जोन में छोड़े जाने के लगभग 3 घंटों तक चीते असहज जैसे दिखाई दिए इस दौरान उनपर नजर रखने वाली टीम खासी टेंशन में दिखाई दी ,लेकिन तीन घंटे बाद चीतों ने पानी पिया और कुछ दौड़ भाग भी की । 3 घंटे बाद चीतों ने पानी पीया, जिसके बाद उनमें फुर्ती नजर आई और उन्होंने भैंसे का मीट खाया। वन विभाग के एक अफसर के मुताबिक चीते बाड़े में छोड़े जाने के बाद करीब 1 घंटे तक डरे-सहमे थे। ऐसा थकान की वजह से हुआ होगा, क्योंकि नामीबिया से कूनों तक 9 हजार किलोमीटर सफर के दौरान वे करीब 10 घंटे तक पिंजड़े में रहे। नामीबिया से भारत लाने के दौरान चीतों को खाली पेट रखा गया था। चीतों ने दोपहर करीब 2 बजे बाड़े में बने हौद में पानी पीया। उसी समय 2 चीतों ने पानी पीने के बाद कुछ समय दौड़ भी लगाई। इसके बाद टीम ने चीतों का चेकअप किया। शाम करीब 4 बजे चीतों को भैंसे का मांस दिया गया। चीतों ने 8 से 9 किलो ही मीट खाया था

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments