Homeव्यापारडॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के सबसे निचले 81.2 स्तर ...

डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के सबसे निचले 81.2 स्तर पर पहुंचा

रुपये में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। रुपया शुक्रवार को 41 पैसे की गिरावट के साथ डॉलर के मुकाबले 81.20 के ऑल-टाइम लो पर पहुंच गया है। यूएस ट्रेजरी यील्ड्स के कई साल के हाई पर पहुंचने और इंपोर्टर्स की तरफ से डॉलर की ऊंची डिमांड के कारण रुपये में यह गिरावट आई है। रुपये में गुरुवार को फरवरी के बाद से सबसे बड़ी सिंगल सेशन पर्सेंटेज गिरावट आई थी। डॉलर के मुकाबले गुरुवार को रुपये में 99 पैसे की गिरावट आई थी।

यूएस बॉन्ड यील्ड्स में 4.1% का उछाल आया
यूएस डॉलर इंडेक्स 111 की रेंज के ऊपर बना हुआ है। वहीं, यूएस बॉन्ड यील्ड्स में 4.1 पर्सेंट का उछाल आया है। ट्रेडर्स का कहना है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की तरफ से आक्रामक तरीके से दखल न दिए जाने और यूएस फेडरल रिजर्व के रेट आउटलुक के कारण रुपये में गिरावट देखने को मिली है। 10 साल की अवधि वाले यूएस ट्रेजरी यील्ड में 3.70 पर्सेंट और दो साल वाले ट्रेजरी यील्ड में 4.16 पर्सेंट का उछाल आया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments