Homeग्वालियर अंचलधरे गए विघुत वितरण कंपनी के जेई 50 हजार की रिश्वत...

धरे गए विघुत वितरण कंपनी के जेई 50 हजार की रिश्वत लेते

ग्वालियर। ग्वालियर की ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) पुलिस ने भिंड में मप्र विघुत वितरण कंपनी के जेई को 50 हजार की रिश्वत लेते हुये पकड़ा है। यह रिश्वत विघुत विभाग के जेई अरूण सैनी ने भिंड के कामाख्या मल्टी स्पेशलिटी हास्पीटल के मैनेजर आशुतोष शर्मा से ली थी।
जेई अरूण सैनी ने धमकी दी थी कि वह हास्पीटल के खिलाफ ढाई लाख का चोरी का प्रकरण बना देंगे। इसके बाद आवेदक ने एसपी ईओडब्ल्यू बिटटू सहगल से संपर्क कर जानकारी दी थी। आज जैसे ही रिश्वत की राशि 50 हजार रूपये दिये गये तो पहले से तैयार ईओडब्ल्यू की टीम ने उसे दबोच लिया। ईओडब्ल्यू एसपी बिटटू सहगल ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभी कार्रवाई जारी है। टीम के सदस्य अभी भिंड में ही है। 
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments