Homeग्वालियर अंचलविधानसभा प्रभारी बनाए जाने का भाजयुमो नेता ने मनाया ऐसा जश्न की...

विधानसभा प्रभारी बनाए जाने का भाजयुमो नेता ने मनाया ऐसा जश्न की बन आई जान पर

ग्वालियर में शनिवार देर रात भाजयुमो नेता के फार्म हाउस पर उनको डबरा विधानसभा प्रभारी बनाए जाने के जश्न में फायरिंग हो गई। डांस के दौरान गन लोड करते समय अचानक चली गोली एक का पैर चीरते हुए दूसरे के पैर में जा लगी। दोनों को घायल हालत में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल के पैर से ज्यादा खून बहने के कारण उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मामला उपनगर ग्वालियर के घासमंडी इलाके का है। यहां भाजयुमो नेता निशांत राय का फार्म हाउस है। हाल ही में निशांत राय को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही उनके एक दोस्त का शनिवार को बर्थडे भी था। देर रात भाजयुमो नेता के वेलकम और दोस्त के बर्थडे का जश्न मनाया जा रहा था। नाच-गाना चल रहा था। डांस करने के दौरान उनका साथी आकाश राइफल चलाने के लिए कॉक (लोड) करने लगा।

अचानक गोली चल गई। गोली पास ही डांस कर रहे रिंकू गौर के घुटने को चीरते हुए पीछे खड़े कल्लू यादव के पैर में जा लगी है। गोली लगने से घायल हुए रिंकू और कल्लू को तत्काल साथी लश्कर स्थित जनक अस्पताल लेकर पहुंचे। रिंकू के पैर से खून ज्यादा बहने के कारण उसकी हालत गंभीर है, जबकि कल्लू खतरे से बाहर है। गोलीबारी की खबर मिलते ही पुलिस घासमंडी पहुंची, तो वहां कोई नहीं मिला।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments