Homeग्वालियर अंचलग्वालियर जिले में महानवमी पर रहेगा स्थानीय अवकाश

ग्वालियर जिले में महानवमी पर रहेगा स्थानीय अवकाश

ग्वालियर / ग्वालियर जिले में महानवमी यानि मंगलवार 4 अक्टूबर को पूरे दिवस के लिये स्थानीय अवकाश रहेगा। कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा महानवमी सहित जिले में मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिये तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए थे। उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए यह अवकाश घोषित किए हैं। स्थानीय अवकाश का यह आदेश बैंक, कोषालय एवं उपकोषालयों पर लागू नहीं होगा।

जिले में मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान गणेश चतुर्थी के अलावा महानवमी (दशहरा) 4 अक्टूबर एवं भाईदूज (दीपावली) 27 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments