Homeउत्तरप्रदेशमुलायम सिंह की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित

मुलायम सिंह की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित

मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल यादव ने कहा कि नेताजी मेरे लिए पिता समान थे। नेताजी की अंतिम इच्छा थी कि पूरा परिवार एक साथ रहे। उन्होंने कहा कि आप देख सकते हैं कि यहां पूरा परिवार एक साथ मौजूद है। परिवार के सभी लोग एक साथ अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

सोमवार को मुलायम सिंह यादव की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार पहुंचे शिवपाल यादव की इस दौरान आंखें नम थीं। शिवपाल ने कहा कि नेताजी अब हमारे बीच नहीं है। हम नेताजी की जितनी सेवा कर सकते थे हमने की। नेताजी ने अपने जीवन में लंबे समय तक जनता की सेवा की।लोगों के नेताजी अब हमारे बीच नहीं है। गंगा में नेताजी की अस्थियां पूरे परिवार ने एक साथ पहुंचकर विसर्जित की हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments