Homeग्वालियर अंचलजब भाजपा जिला अध्यक्ष ने अपने हाथों में झाडू थाम कर डाली...

जब भाजपा जिला अध्यक्ष ने अपने हाथों में झाडू थाम कर डाली कार्यालय की सफाई

ग्वालियर । भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी के नेतृत्व में आज भाजपा संभागीय कार्यालय मुखर्जी भवन में दीपावली पर स्वच्छता अभियान चलाया गया । भाजपा पदाधिकारियों ने प्रातःकाल एकत्रित होकर इस स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस अभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने अपने हाथों में ब्रुश लेकर कुर्सियां की सफाई के साथ-साथ फर्स भी सफाई सबके साथ लगकर इस स्वच्छता अभियान को पूर्ण किया। श्री चौधरी पूरे समय लगातार बिना रुके स्वच्छता में लगे रहे। वे सारे कार्यकर्ताओं की प्रेरणा के केंद्र बने हुए थे। भाजपा कार्यकर्ता श्री चौधरी से प्रेरित होकर पूरी मेहनत से साथ सफाई अभियान में लगे रहे ।
इस स्वच्छता अभियान में भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, प्रदेश प्रवक्ता आशीष अग्रवाल महामंत्री विनोद शर्मा राजू सेंगर,अरुण कुलश्रेष्ठ, विनय जैन, कनवर मंगलानी, रामेश्वर भदोरिया, दीपक शर्मा, महेश जायसवाल राकेश खुरासिया, सुधीर गुप्ता, धर्मेंद्र राणा प्रतीक तिवारी बृजेंद्र सिंह जादौन धर्मेंद्र कुशवाह महेंद्र श्रीवास्तव मोहित जाट गिर्राज कंसाना, जय बाथम रोहित बाथम राजू पलैया सतीश साहू ,नवीन चौधरी, गौरव मिश्रा, राजकुमार यादव, गौरव किशोर, विवेक पाल, सौरभ गुप्ता, कपिल मुद्गल, अमित जैन,योगेश गुर्जर, यशवीर गुर्जर सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments