Homeग्वालियर अंचलनरक चौदस पर पुरखों को श्रद्धा स्वरूप मुक्ति धाम में जलाए जाएंगे...

नरक चौदस पर पुरखों को श्रद्धा स्वरूप मुक्ति धाम में जलाए जाएंगे दीपक


ग्वालियर में इस बार भी छोटी दीपावली 23 अक्टूबर को निर्वाह होगी अनूठी परंपरा, कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ मुक्तिधाम में दिये जलाएंगे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा
ग्वालियर । इस बार भी पंचदिवसीय दीपोत्सव के दूसरे दिन नरक चौदस पर पुरखों के नाम जले दीयों से ग्वालियर शहर के मुक्तिधाम जगमग होंगे। ग्वालियर में इस बार भी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रभात झा के नेतृत्व में छोटी दीपावली 23 अक्टूबर को अनूठी परंपरा का निर्वाह होगा जब कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ मुक्तिधाम में दिये जलाए जाएंगे। इस अनूठे प्रकल्प की विहंगम तैयारी चल रही हैं। खास बात यह है कि अपने पुरखों के प्रति आस्था व कृतज्ञता जताने वाले इस प्रेरणामयी आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्येक वर्ग के ग्वालियरवासियों की भी सक्रिय भागीदारी होगी। ग्वालियर में शुरु की गई इस अनूठी परंपरा से प्रेरणा ग्रहण कर देश के अन्य कई प्रमुख शहरों में भी नरक चौदस के दिन जनप्रतिनिधियों द्वारा पुरखों को समर्पित करते हुए दिए जलाए जा रहे हैं। यह जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने दी।

श्री चौधरी ने बताया कि ग्वालियर शहर में प्रभात झा द्वारा कई वर्ष पूर्व प्रारंभ की गई भारतीय धार्मिक परंपराओं को समर्पित यह परंपरा अनूठी एवं अनुकरणीय बन गई है।जानकारी के अनुसार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रभात झा इस दिन सायं 4 बजे मुरार मुक्तिधाम पर, सायं 4.30 बजे चार शहर का नाका एवं सायं 5 बजे लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम पर पूर्वजों की याद में दीपदान करेंगे। छोटी दीपावली को नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। इतना ही नहीं इसे काली चौदस और नरक चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन शाम के समय घरों में दीपक जलाने की परंपरा है। इस दिन यमराज की पूजा का विशेष महत्व है। कहते हैं कि इस दिन दीपक जलाकर यमदेव की पूजा करके उनके असमय मृत्यु और बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन संध्याकाल में यमराज के निमित्त दीपदान करने से मृत्यु का भय नहीं सताता और नरक से मुक्ति मिलती है।
24 अक्टूबर बड़ी दीपावली को प्रभात झा वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ सांय 4.30 बजे दीपदान कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे एवं सांय 5 बजे स्व. प्रेमचंद्र नागपाल की स्मृति में जयारोग्य चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments