Homeग्वालियर अंचलभाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने मुक्तिधाम में दिये...

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने मुक्तिधाम में दिये जलाए

नरक चौदस पर पुरखों के नाम जले दीयों से जगमग हुए शहर के मुक्तिधाम
कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ मुक्तिधाम में दिये जलाए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा*
ग्वालियर । इस बार भी पंचदिवसीय दीपोत्सव के दूसरे दिन नरक चौदस पर पुरखों के नाम जले दीयों से ग्वालियर शहर के चार शहर का नाका एवं लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम जगमग हुए।

ग्वालियर में इस बार भी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रभात झा के नेतृत्व में छोटी दीपावली पर कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ मुक्तिधाम में दिये जलाए गए। इस दीपदान के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी विशेष रूप से साथ रहे । खास बात यह रही कि अपने पुरखों के प्रति आस्था व कृतज्ञता जताने वाले इस प्रेरणामयी आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्येक वर्ग के ग्वालियरवासियों की भी सक्रिय भागीदारी भी रही।
वहीं कल 24 अक्टूबर बड़ी दीपावली को प्रभात झा वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ सांय 4.30 बजे दीपदान कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे एवं सांय 5 बजे स्व. प्रेमचंद्र नागपाल की स्मृति में जयारोग्य चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश राजौरिया, बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, जीडीए के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह राजपूत, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, प्रदेश प्रवक्ता आशीष अग्रवाल, भानूप्रकाश जैन, कमल माखीजानी, जितेंद्र गुर्जर, उदय अग्रवाल, विनय जैन, रामेश्वर भदोरिया, देवेंद्र पवैया, निर्मल कोठारी, मोहन विटवेकर, जयप्रकाश मिश्रा, अशोक बांदिल, बृजेंद्र सिंह जादौन, डा. राकेश रायजादा, बंटी राणा, धर्मेंद्र कुशवाह, मुन्नासिंह कुशवाह, मनमोहन पाठक, हरिओम झा, उमेश भदौरिया, बृजमोहन शर्मा, सतीश साहू, हेतराम मांझी, देवेंद्र शर्मा, विकास साहू, राजू पलैया, रोहित भाटिया अलकेंद्र शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थ

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments