Homeग्वालियर अंचलकेवल भाजपा में ही अनुसूचित जाति के लोगों का सम्मान

केवल भाजपा में ही अनुसूचित जाति के लोगों का सम्मान

ग्वालियर । भाजपा सांसद और अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री भोला सिंह ने कहा कि केवल भाजपा में ही अनुसूचित जाति के लोगों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ही मान-सम्मान व स्वाभिमान दिया हैं। डॉ. भीमराव अंबेडकर को जो सम्मान भाजपा ने दिया है, वह किसी और ने कभी नहीं दिया। उन्होंने उक्त उदगार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ग्वालियर चंबल संभाग की रॉयल गार्डन में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में दिये।
उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा देश में वितरित हुए दस करोड़ गैस कनेक्शन में से 85 प्रतिशत गैस कनेक्शन अनुसूचित लोगों को दिए गए।
उन्होंने कहा कि राज्यसभा में आरक्षण व्यवस्था नहीं है किंतु भाजपा की मोदी सरकार बदौलत अनुसूचित जाति वर्ग से 7 सदस्य राज्यसभा में हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्हें पहली चिंता अनुसूचित जाति के लोगों के लिए हुई, जिसके बाद गांवों में शौचालय से लेकर शिक्षा व आत्मनिर्भर बनाने का कार्य भी केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया।
भाजपा सरकार में 139 योजनाएं अनुसूचित जाति के लोगों के लिए संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जो लड़ाई लड़ी तो उसे केवल भाजपा ने ही सम्मान दिया है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के राज में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के ऊपर अत्याचार, सरेआम और बहन बेटियों के साथ बड़ी संख्या में बलात्कार हो रहे हैं । कांग्रेस सरकार द्वारा बलात्कार पीड़ित बेटियों की एफ आई आर तक दर्ज नहीं की जाती है ।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही है जिनसे अनुसूचित जाति के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। वहीं उन्होंने ग्वालियर चंबल संभाग से आये कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अशोक अर्गल जी,अजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री मनीष राजोरिया ने भी बैठक को संबोधित किया।
इससे पूर्व बैठक की शुरुआत अतिथियों द्वारा महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. भोलासिंह  ने बस्ती सम्पर्क अभियान की जिलेवार समीक्षा की व कार्यक्रम को आगे कैसे गति प्रदान करना है इस पर प्रकाश डालते हुए समस्त कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
बैठक में करेरा के पूर्व विधायक रमेश खटीक,मोर्चा के ग्वालियर संभाग प्रभारी अमर पेंढारकर, प्रदेश मंत्री धर्मेंद्र आर्य, वरिष्ठ नेता पप्पू बडोरी, महेश उमरैया, राकेश माहौर, जिला प्रभारी गण, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गण, जिले के अध्यक्ष क्रमशः रामगोपाल मिलन, वीरसिंह सगर, नरेंद्र जाटव, मातादीन धनवरिया, रविन्द्र सगर, दिलीप पिप्पल व गोविंद परिहार के साथ जिले की बस्ती संपर्क टोली व मण्डल अध्यक्ष गण उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन ग्वालियर नगर के जिलाध्यक्ष सन्तोष गोड्याले ने किया व आभार जिले के प्रभारी राकेश खटीक ने व्यक्त किया।
इसी क्रम में सांसद भोलासिंह ने हुरावली स्थित शासकीय अनुसूचित जाति जनजाति छात्रावास पर भी छात्रों से भेंट कर कुशलक्षेम जाना।
वहीं भाजपा मुख्यालय मुखर्जी भवन में डॉ भोला सिंह में अनुसूचित जाति वर्ग के बुद्धजीवियों के साथ बैठक कर,अनुसूचित जाति वर्ग के हितों के लिए भाजपा सरकार और क्या अच्छा कर सकती है ? इसके भी सुझाव लिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments