Homeग्वालियर अंचलवायुसेना में भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित ऑनलाइन किया जा सकता है आवेदन

वायुसेना में भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित ऑनलाइन किया जा सकता है आवेदन

ग्वालियर/ भारतीय वायुसेना में अग्निवीर पद के लिए भर्ती के लिये विज्ञापन जारी किया गया है। युवा वायुसेना में भर्ती के सम्मानजनक कैरियर को चुनने एवं देश सेवा से जुड़ने का लाभ उठा सकते हैं।

उप संचालक जिला रोजगार कार्यालय श्री पवन कुमार भिमटे से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिनका जन्म 27 जून 2002 से 27 दिसम्बर 2005 के मध्य हुआ है वे आवेदन के लिये पात्र हैं। युवा शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी विज्ञापन अथवा वायुसेना भर्ती हेतु वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। संबंधित लिंक एमपी रोजगार पोर्टल www.mprojgar.gov.in पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 नवम्बर 2022 निर्धारित की गई है।
इच्छुक आवेदक वायुसेना की अधिकृत वेबसाइट http://agnipathvayu.cdac.in पर अपना ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments