ग्वालियर। पानीपत गौरव गाथा अभियान यात्रा पुणे से पानीपत के लिए 6 से 28 जनवरी तक आयोजित हो रही है। दो पहिया वाहन पर पुणे से पानीपत की 1300 किलोमीटर की यात्रा पर युवक एवं युवतियां निकले हैं। इस यात्रा का उद्देश्य पानीपत युद्ध का स्मरण कराना तथा सच्चा इतिहास समाज के सामने लाना हैं।
ये यात्रा 12 जनवरी गुरुवार को ग्वालियर आ रही है।
पानीपत गौरव गाथा समिति के पदाधिकारियों ने इस यात्रा दल से संवाद करने, पानीपत युद्ध की सच्चाई को जानने तथा यात्रियों के उत्साहवर्धन करने के लिए शहरवासियों से सायं 4 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर आने का आग्रह किया है।
बॉक्स
यात्रा का यह रहेगा मार्ग
पानीपत गौरव गाथा यात्रा 12 जनवरी को दोपहर 1:30 बजे चांदपुर, डबरा 1:45 बजे, सिमरिया 2:30, समुदन 2:45, टेकनपुर 3 बजे, जौरासी 3:15, सिकरोदा 3:45, विक्की फैक्ट्री चौराहा शाम 4 बजे, चंद्रबदनी नाका 4:10, चेतकपुरी 4:20, लक्ष्मीबाई समाधि स्थल शाम 4:30 बजे, हजीरा 5:15, चार शहर का नाका 5:25, ट्रिपल आईटीएम 5:30, पुरानी छावनी में शाम 5:40 बजे यात्रा दल में शामिल लोग अल्पाहार करेंगे।
12 जनवरी गुरुवार को आएगी पानीपत गौरव गाथा यात्रा
RELATED ARTICLES