Homeग्वालियर अंचलभाजपा नेता एवं समाजसेवी  यशवीर शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर 5 को...

भाजपा नेता एवं समाजसेवी  यशवीर शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर 5 को लगेगा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर

भाजपा नेता एवं समाजसेवी  यशवीर शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर 5 फरवरी को सेवानगर पार्क में लगेगा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर*
*नगर के वरिष्ठ चिकित्सक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर देंगे परामर्श, नेत्र रोगियों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं लैंस प्रत्यारोपण भी होगा*
ग्वालियर/। ग्वालियर के प्रखर भाजपा नेता एवं समाजसेवी स्व. श्री यशवीर शर्मा जीवन की आखिरी सांस तक समाज के गरीबों, अभावग्रस्त लोगों के सेवाकार्य में अनवरत जुटे रहे। लोकसेवा के क्षेत्र में उनके अधूरे कार्यों को अब उनकी धर्मपत्नी एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती सुमन शर्मा समाज के निर्धन व जरूरतमंद वर्ग की सेवा के विभिन्न प्रकल्पों द्वारा पूरा करने में जुटी हुईं हैं।
वरिष्ठ भाजपा नेत्री डॉ. सुमन शर्मा ने बताया कि डॉ. धर्मवीर शर्मा (पूर्व विधायक) चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी स्व. श्री यशवीर शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर रविवार, 5 फरवरी को उपनगर ग्वालियर के सेवानगर पार्क में प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। इस विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर में नेत्र रोगियों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं लैंस प्रत्यारोपण भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शिविर के शुभारंभ समारोह में सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, मप्र शासन के पूर्व मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
इस शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. निधि गर्ग, हदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक शर्मा, फिजीशियन डॉ. विजय गर्ग, डॉ. धर्मेंद्र गर्ग, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति अग्रवाल, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सृजन गुप्ता, डेन्टिस्ट डॉ. संजय गोयल, डॉ. आकाश राजपूत मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उपयोगी परामर्श देंगे। शिविर में डॉ. पुरेन्द्र भसीन द्वारा स्थापित रतन ज्योति चैरिटेबल फाउंडेशन की टीम द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण व लैंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। शिविर का लाभ उठाने के लिए मरीजों के रजिस्ट्रेशन सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक किये जाएंगे। ऑपरेशन के लिए मरीजों को अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी साथ में लाना अनिवार्य है। वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती सुमन यशवीर शर्मा, प्रकाशवीर शर्मा एवं हर्षवीर शर्मा ने अधिकाधिक संख्या में लोगों से शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments