Homeप्रमुख खबरेंजब भजन मंडली के बीच बैठकर मंत्री ने बजाया झींका

जब भजन मंडली के बीच बैठकर मंत्री ने बजाया झींका

 

ग्वालियर / कला, संगीत एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियाँ समाज में सकारात्मकता का सृजन करती हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार की पहल पर आयोजित हो रही विकास यात्रा में रचनात्मक गतिविधियों को भी प्रमुखता दी जा रही है। प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह विकास यात्रा के दौरान एक भजन मंडली के बीच बैठकर झींका बजाया और भजन भी गुनगुनाए।
वाकया यूँ है कि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कुशवाह गुरूवार को गड़रौली, गूँजना, सुमावली व बंजारों का पुरा इत्यादि गाँवों में विकास यात्रा के लिये पहुँचे थे। इसी दौरान एक बस्ती में कुछ ग्रामीणजन व बच्चे बैठकर भजन कीर्तन कर रहे थे। श्री कुशवाह अपने आप को रोक नहीं पाए और भजन मण्डली के बीच पहुँचकर झींका अपने हाथ में थाम लिया। उन्होंने झींका बजाया और एक आम ग्रामीण जन की तरह भजन भी गाकर सुनाया। अपने बीच प्रदेश सरकार के मंत्री को पाकर ग्रामीण गदगद हो गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments