Homeखेलमध्यप्रदेश की पुरुष व महिला हॉकी टीमें इतिहास रचने को तैयार दोनों...

मध्यप्रदेश की पुरुष व महिला हॉकी टीमें इतिहास रचने को तैयार दोनों टीमें पहुंची फाइनल में

भोपाल/ग्वालियर:/ मध्य प्रदेश की मेजबानी में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. मध्यप्रदेश की पुरुष और महिला हॉकी टीम ने उत्क़ष्ट प्रदर्शन कर फाइनल में अपनी जगह बना ली है. शुक्रवार को खेले जाने वाले फाइलन मैच में लड़कियों का सामना झारखंड से और लड़कों का मुकाबला ओडिशा से होगा।
गुरुवार को खेले गए हरियाणा के विरुद्ध सेमीफाइनल्स में भूमिक्षा साहू के दोनों गोल ने मध्यप्रदेश को 2-0 से जीत दिलाकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि लड़कों ने पंजाब को 5-1 से हराया। लड़कों में मोहम्मद जैद खान ने एमपी टीम के लिए पांचवें मिनट में पहला गोल दागा । 13वें मिनट के बाद अली अहमद ने मेजबान टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। एमपी के लिए तीसरा गोल मोहम्मद जैद खान ने 28वें मिनट में किया। मोहम्मद कोनैन डैड ने अपनी टीम के लिए आखिरी दो गोल किए। 37वें मिनट में मनमीत सिंह की ओर से जवाबी कार्रवाई में एकमात्र गोल करने में सफल रहने वाली पंजाब अब कांस्य पदक मैच में झारखंड से भिड़ेगी।

मध्य प्रदेश महिला हॉकी टीम की कोच सुश्री नेहा रावत ने कहा कि, 4 फरवरी से शुरु हुए हॉकी के मुकाबलों में मध्यप्रदेश की टीम ने अपना बर्चस्व बरकरार रखते हुए जीत का न्यूनतम अंतर 5-0 का रखा था। हरियाणा के खिलाफ सेमीफाइनल मैच एक कड़ा मुकाबला था और हमने अपने गेम प्लान के मुताबिक खेला और 2-0 से जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल मैच के लिए जगह पक्की की।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी की स्थापना 2006 में की गई थी। ग्वालियर में हॉकी अकादमी में दो टर्फ और एक फाइव-ए-साइड मैदान है। वर्तमान में, अकादमी में अंडर-14 सहित विभिन्न आयु समूहों में 70 से अधिक नवोदित हॉकी खिलाड़ी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments