Google search engine
Homeग्वालियर अंचलपूर्वोत्तर में मिली शानदार सफलता पर विष्णुदत्त शर्मा ने कहा 2023 में...

पूर्वोत्तर में मिली शानदार सफलता पर विष्णुदत्त शर्मा ने कहा 2023 में इसी तरह मध्यप्रदेश में भी बनाएंगे इतिहास

प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी नेतृत्व,कार्यकर्ताओं को दी ऐतिहासिक जीत पर बधाई

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त ने गुरुवार को त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय विधानसभाओं के चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक सफलता पर ग्वालियर के फूल बाग चौराहा स्थित डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विजय उत्सव मनाया।
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि त्रिपुरा, नगालैण्ड और मेघालय में हुए चुनावों के जो परिणाम आए हैं, उनमें भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत मिला है। आज नागालेंड में राष्ट्रवादियों और भारतीय जनता पार्टी ने परचम फहराया है। नागालेंड में 51 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर भारतीय जनता पार्टी को मिला है जो कि राजनीति में मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज संकल्प लेते हुए कहा है कि अमृतकाल में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बिना आराम किए भारत माता को परम वैभव के संकल्प को पूरा करना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व, गृहमंत्री श्री अमित शाह की कुशल रणनीति और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा के संगठन विस्तार से ही हम देश में परचम फहराने का काम कर रहे है। श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी को शानदार बहुमत मिला है और नागालैण्ड में सफलता का इतिहास रचा है। मेघालय में भी हम आगे बढे हैं। इस विजय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री श्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि आज हम सभी इस विराट जीत से संकल्प लें कि नागालेंड की तरह ही 2023 के विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में इतिहास बनायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, गृहमंत्री श्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को आश्वस्त करें कि मध्यप्रदेश के प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयर लाकर विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में इतिहास बनायेंगे।
इस अवसर पर ग्वालियर जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री कौशल शर्मा, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. नीतेश शर्मा, श्री जयप्रकाश राजौरिया, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री जवाहर प्रजापति वेदप्रकाश शिवहरे, अशोक शर्मा, विनोद शर्मा अशोक जैन, श्रीमती खुशबू गुप्ता समीक्षा गुप्ता मीना सचान नीलिमा शिंदे अशोक जैन धर्मेंद्र राणा अरुण कुलश्रेष्ठ विनय जैन उपेंद्र गैस राजेंद्र जैन कनवर मंगलानी राजू सेंगर सुमन शर्मा सुरेंद्र शर्मा सुघर सिंह पवैया मुलायम सिंह यादव राकेश खुरासिया मनमोहन पाठक प्रमोद खंडेलवाल, मानसिंह तोमर शीतल सिंह भदोरिया राजू पलैया नियाज मोहम्मद प्रवेश बाथम राजेंद्र जैन जयंत शर्मा शुभम चौधरी डालचंद वर्मा नूतन श्रीवास्तव सुनील श्रीवास्तव सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments