Homeग्वालियर अंचलग्वालियर में होली पर रंग गुलाल के बीच बारिश बनी मुसीबत,ओले भी...

ग्वालियर में होली पर रंग गुलाल के बीच बारिश बनी मुसीबत,ओले भी गिरे

ग्वालियर /जमीन पर रंग और गुलाल आकाश से टपकती ठंडी ठंडी बूंदों के कारण  होली कुछ अलग टाइप की हो गई।मुरैना और शिवपुरी के भी कई इलाकों में दोपहर में बारिश हुई। कई इलाकों में ओले भी गिरे।

 उल्लेखनीय है कि बुधवार को जहां सुबह सूर्य देवता पूरे उत्साह के साथ चमक रहे थे वही 12:00 बजे के बाद अचानक काली घटाओं ने आसमान को ढक दिया ऐसे ही देखते ही देखते बरसात शुरू हो गई और समाचार लिखे जाने तक रिमझिम बारिश का दौर जारी था बारिश की बूंदों ने सड़कों और घरों की छतों पर रंग गुलाल  खेल रहे लोगों के उत्साह को ठंडा कर दिया ।
पानी बरसने के कारण तापमान नीचे  आ गया और वातावरण में ठंडक घुल गई है होली पर मौसम में आए इस बरसाती परिवर्तन ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया जानकारी के मुताबिक बरसात में किसानों की परेशानी को बढ़ा दिया है वह खेतों पर खड़ी गेहूं सरसों आदि की फसल को नुकसान होने की चिंता मैं घिर गए हैं ।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments