Homeदेशआरएसएस की बैठक में बदले गए कई प्रांतों के प्रचारकों के दायित्व,ब्रजकांत...

आरएसएस की बैठक में बदले गए कई प्रांतों के प्रचारकों के दायित्व,ब्रजकांत महाकौशल प्रांत के प्रांत प्रचारक बने

पानीपत के समालखा में रविवार से प्रारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक के अंतिम दिन मंगलवार को कई पदाधिकारियों के दायित्व में परिवर्तन किया गया।

बैठक में दक्षिण बिहार के साथ साथ कई प्रांतों के प्रांत प्रचारक और सह प्रांत प्रचारक बदले गए। बाबूलाल जयपुर के प्रांत प्रचारक बनाए गए। वहीं शैलेन्द्र जी उत्तराखंड, उमेश कुमार दक्षिण बिहार एवं ब्रजकांत महाकौशल प्रांत के प्रांत प्रचारक बनाए गए।महाकोशल प्रान्त प्रचारक प्रवीण जीअब से सह क्षेत्र संपर्क प्रमुख होंगे इनका मुख्यालय खंडवा होगा।

इसके साथ ही सुरजीत कुमार गौरक्ष प्रांत के सह प्रांत प्रचारक और आशीष कुमार दक्षिण बिहार के सह प्रांत प्रचारक बनाए गए हैं। उमेश कुमार अभी जहां दक्षिण बिहार के सह प्रांत प्रचारक हैं, वहीं आशीष कुमार पटना के विभाग प्रचारक हैं।

उत्तर पूर्व क्षेत्र (झारखंड-बिहार), झारखंड एवं दक्षिण बिहार प्रांत के भी कई पदाधिकारियो को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। झारखंड के प्रांत प्रचार प्रमुख धनंजय सिंह को सह प्रांत कार्यवाह की जिम्मेदारी सौंपी गई। पिछले वर्ष अक्टूबर में राकेश लाल को क्षेत्र सामाजिक सदभाव संयोजक बनाए जाने के बाद से यह पद खाली था।

दक्षिण बिहार के वर्तमान प्रांत प्रचारक राणा प्रताप को क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख बनाया गया। वहीं वर्तमान क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख देवव्रत प्रसाद को अभिलेखागार प्रमुख बनाया गया है। इसके साथ ही दक्षिण बिहार के प्रांत कार्यवाह विनेश प्रसाद को सह क्षेत्र कार्यवाह बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments