Homeउत्तरप्रदेशउमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक का बेटा असद झांसी पारीछा में ...

उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक का बेटा असद झांसी पारीछा में एनकाउंटर में ढेर

उमेशपाल हत्याकांड में यूपी एसटीएफ को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली. एसटीएफ ने उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक अहमद के बेटे असद को  झांसी में एनकाउंटर में ढेर कर दिया. उसके साथ हत्याकांड में शामिल शूटर गुलाम भी मारा गया. आईए जानते हैं एनकाउंटर की एक एक डिटेल…

पुलिस के मुताबिक, असद और गुलाम को पकड़ने की कोशिश की गई. लेकिन वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था. डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल के नेतृत्व में यूपी एसटीएफ की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. पुलिस को असद के पास से विदेशी हथियार भी मिले हैं.

 

24 फरवरी से फरार था असद

प्रयागराज में 24 फरवरी को दिनदहाड़े राजूपाल हत्याकांड में गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल जब अपने घर जा रहे थे, तब गली के बाहर कार से निकलते वक्त उन पर शूटरों ने फायरिंग कर दी थी. इस दौरान बम भी फेंके गए थे. इस हमले में उमेश पाल और उनके दो गनर्स की मौत हो गई थी. राजूपाल की हत्या 2005 में की गई थी. इसका आरोप अतीक और उसके भाई अशरफ पर लगा था.

उमेश पाल की पत्नी ने इस मामले में अतीक, उसके भाई अशरफ समेत 9 लोगों पर मामला दर्ज कराया है.पुलिस इस मामले में अतीक के बेटे असद समेत 5 शूटरों की तलाश में जुटी थी. असद ने पूरे हत्याकांड की कमान संभाल रखी थी. उमेश के हत्याकांड के सीसीटीवी फुटेज में असद हथियार लिए हुए नजर आया था. इसके बाद से पुलिस के रडार पर था.

अब तक चार शूटर एनकाउंटर में ढेर

पुलिस को उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद का बेटा असद, अरमान, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और साबिर की तलाश थी. इन पर 5-5 लाख का इनाम घोषित किया गया था. अब पुलिस ने असद और गुलाम का एनकाउंटर कर दिया. तीन शूटर अरमान, गुड्डू मुस्लिम और साबिर की तलाश जारी है. इससे पहले पुलिस ने दो शूटरों अरबाज और विजय चौधरी उर्फ उस्मान को एनकाउंटर में मार गिराया था.

उमेश पाल की मां बोलीं- मेरे बेटे को सरेआम गोली मार दी। आज की कार्रवाई से हम लोगों को थोड़ी सी शांति मिली है। मेरे बेटे के हत्यारे मारे गए। ये जो 2 एनकाउंटर हुए हैं, उन्हें पाप की सजा मिली। देर है अंधेर नहीं है। योगीजी को धन्यवाद।

इधर अतीक की सुनवाई, उधर एनकाउंटर हुआ
एनकाउंटर की खबर उस वक्त सामने आई, जब प्रयागराज कोर्ट में अतीक अहमद की रिमांड पर सुनवाई चल रही थी। अतीक अहमद को मंगलवार को साबरमती की जेल से प्रयागराज कोर्ट लाया गया था। उसके भाई अशरफ को भी कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस को दोनों से उमेश पाल मर्डर केस में पूछताछ करनी है। उसके पास 200 सवालों की लिस्ट है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments