Homeउत्तरप्रदेशभाजपा ने लखना राजपरिवार के युवा चेहरे को उतारा मैदान में ,कानपुर...

भाजपा ने लखना राजपरिवार के युवा चेहरे को उतारा मैदान में ,कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी घोषित

लखनऊ/कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नाम आज भाजपा ने घोषित कर दिए भाजपा द्वारा आज जारी सूची में लखना राज परिवार से जुड़े युवा चेहरा ऋषभ शुक्ला को भी पार्टी ने मैदान में उतारा है उन्हे लखना सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। इकदिल से सुशीला जाटव  और बकेवर से डॉ०संजय दीक्षित पर भी भाजपा ने दांव लगाया है। आज घोषित इटावा की दोनों अनारक्षित सीटों से बीजेपी ने ब्राह्मण समाज से जुड़े प्रत्याशियों को मैदान में उतारकर बहुत सारे संकेत दे दिए हैं। लखना राज परिवार से ताल्लुकात रखने वाले युवा प्रत्याशी ऋषभ शुक्ला पिछले कई दिनों से पार्टी के संभावित उम्मीदवार के रूप में लगातार जनसंपर्क कर रहे थे। माना जा रहा है कि उन्हें मिल रहे जोरदार समर्थन के मद्देनजर ही भाजपा ने पुराने चेहरों को दरकिनार करते हुए उन्हें टिकट दिया है।

चूंकि इस संपूर्ण इलाके में लखना राज परिवार का हर वर्ग के बीच व्यापक जन समर्थन होने से इसका सीधा लाभ सभी सीटों पर भाजपा को मिलेगा यही वजह है कि ऋषभ शुक्ला को एक मजबूत प्रत्याशी माना जा रहा है।

कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के नगर पंचायत अध्यक्ष पद सहित भाजपा द्वारा आज घोषित प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है

कानपुर क्षेत्र में 20 हजार बूथ
भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में 17 जिला इकाइयां हैं, दो नगर निगम हैं, 33 नगर पालिकाएं हैं, 75 नगर पंचायतों में कुल मिलाकर 2,000 से अधिक वार्ड हैं और बूथ 20,000 से अधिक हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल क्षेत्र की संचालन समिति का नेतृत्व करेंगे।

उधर निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को क्षेत्रीय चुनाव संचालन समिति की भी घोषणा कर दी। इसमें मुख्य इकाई के अलावा मोर्चा पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर मुख्यालय में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि कार्यकर्ता निकाय चुनाव में जीत के लिए घर-घर संपर्क व संवाद करेंगे। निकाय चुनाव के पहले चरण का नामांकन पूरा होने के बाद अब दूसरे चरण की प्रक्रिया एक दो दिन में प्रत्याशियों की घोषणा के बाद शुरू हो जाएगी। इस दौरान बैठक में क्षेत्र में निकाय चुनाव का कार्य देख रहे सुधीर सिंह व प्रकाश शर्मा ने कार्यों का विवरण सबके सामने रखा।

इन्हें दी गई जिम्मेदारी
चुनाव समन्वय का काम अनीता गुप्ता, सुनील तिवारी देखेंगे। प्रशासनिक संपर्क की जिम्मेदारी दिनेश राय, कैलाश शुक्ला को दी गई है। बूथ बैठक, पेज समिति बैठक, मतदाता संपर्क एवं संचालन समिति की बैठकों के लिए पूनम द्विवेदी और पवन प्रताप सिंह को जिम्मा सौंपा गया है। कार्यक्रम विभाग के लिए दीपू पांडे, आनंद राजपाल, संदीपन अवस्थी, प्रवास की जिम्मेदारी दिनेश राय, उमेश निगम, जयप्रकाश राव देखेंगे। मोर्चा अभियान के लिए जयप्रकाश कुशवाहा, उपेंद्र पासवान, अमित बाथम और अंशुमन वर्मा को लगाया गया है। मन की बात का कार्यक्रम अनूप अवस्थी, कपिल गुप्ता को दिया गया है। वार रूम समन्वय उमेश कुशवाहा, कॉल सेंटर अचल गुप्ता, आशीष शिवहरे, आईटी के लिए मयंक भट्ट, विक्की शाह, अभिनव सिंह श्रीवास्तव, सोशल मीडिया के लिए महेंद्र विक्रम सिंह, हर्ष द्विवेदी, आयुष्मान सिंह। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोहित पांडेय, दीप अवस्थी, अनूप अवस्थी मीडिया की जिम्मेदारी मिली है। एविएशन की जिम्मेदारी भी दीप अवस्थी और उनके साथ रामजी शुक्ला देखेंगे।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments