Homeग्वालियर अंचलग्वालियर में दो दिवसीय वीर सावरकर मेले का भव्य आयोजन ...

ग्वालियर में दो दिवसीय वीर सावरकर मेले का भव्य आयोजन 27 – 28 मई को

ग्वालियर/भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक महान क्रांतिकारी स्वतंत्र वर सावरकर की जयंती पर ग्वालियर में आयोजित होने वाला सावरकर मेला इस वर्ष भी भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है इस मेले में तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा वीर सावरकर रत्न भी प्रदान किया जाएगा।

वीर सावरकर मेला आयोजन समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर जयवीर भारद्वाज, वीर सावरकर मेले के संयोजक रामबाबू सेन, स्वागताध्यक्ष पार्षद संजय सिंघल, प्रवक्ता हरिदास अग्रवाल एवं समिति  अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने यह जानकारी दी।

उन्होंने यह जानकारी देते हुए बताया कि  गत 23 वर्षों से लगने वाला वीर सावरकर मेला 27 एवं 28 मई को सावरकर प्रतिमा स्थल कटोरा ताल पर लगाया जा रहा है। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही इस मेले में  चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता के साथ-साथ भारतीय योग संस्थान द्वारा योग शिविर लगाने तथा ग्वालियर की प्रतिष्ठित डांस ग्रुप के द्वारा सामूहिक राष्ट्रीय गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति होगी। वीर सावरकर रत्न सम्मान प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिया जाएगा। ग्वालियर की सबसे बड़ी बाल स्केटिंग दौड़ दौलतगंज लश्कर से वीर सावरकर सरोवर तक का आयोजन भी किया जाएगा । इसके पंजीयन प्रारंभ हो चुका है प्रदीप जायसवाल एडवोकेट, किशोर माहौर, ब्रजेश ,आनंद माहौर, नरेश बाथम वीर सावरकर सरोवर पर वितरित कर निशुल्क जमा करने पंजीयन हेतु तिथि निश्चित कर दी गई है।वीर सावरकर मेले में नगर पालिका निगम, हिंदू महासभा के सहयोग से विराट कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा।

मोहन सिंह-बाबूलाल को वीर सावरकर रत्न सम्मान मिलेगा 

वीर सावरकर मेला आयोजन समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर जयवीर भारद्वाज  की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में वीर सावरकर रत्न सम्मान मरणोपरांत श्री मोहन सिंह बघेल एवं बाबूलाल को देने का निर्णय लिया गया । ये सम्मान उनकी पत्नियों को दिया जाएगा।

 बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ एवं स्वच्छता का संदेश 

वीर सावरकर मेला के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज, संयोजक रामबाबू सेन, स्वागताध्यक्ष पार्षद संजय सिंघल, प्रदेश प्रवक्ता हरिदास अग्रवाल, जिलाध्यक्ष लोकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वीर सावरकर  मेले में जान्हवी डांस ग्रुप द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं स्वच्छता का संदेश पर मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। वीर सावरकर मेले के  रंगारंग कार्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन श्री प्रदीप जयसवाल एडवोकेट , रिलायबल फर्नीचर, दौलतगंज, लश्कर पर 6 मई से प्रारंभ हो चुके हैं यहीं फार्म जमा किए जाएंगे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments