राजस्थान के हनुमानगढ़ में मिग-21 क्रैश हो गया है. यह हादसा बहलोल नगर में हुआ है. हालांकि, हादसे में पायलट और को पायलट मिग-21 से समय रहते कूद गए और उनकी जान बच गई. मौके पर बचाव टीम पहुंची है. इस हादसे में दो ग्रामीणों की मौत की खबर है. हालांकि, एयरपोर्स ने इस हादसे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.