Homeदेशलालू को लाया गया एम्स रेल में बोले मैं बात करता, पर...

लालू को लाया गया एम्स रेल में बोले मैं बात करता, पर बोलने की स्थिति में नहीं हूं

रांची.  रिम्स से बेहतर इलाज के लिए राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद को एम्स रेफर किया गया। रांची-राजधानी एक्सप्रेस  के दिल्ली रवाना हुए। ट्रेन में लालू ने मीडिया से बात करने के विधायक भोला यादव को जिम्मेदारी दी। लालू ने  कहा, मैं बात करता, पर बोलने की स्थिति में नहीं हूं। रिम्स में बेहतर इलाज नहीं होता है। किडनी में परेशानी है, चेहरे पर सूजन है। लालू की जगह दैनिक भास्कर के सभी सवालों का जवाब विधायक भोला यादव ने दिया।  उन्होंने कहा कि जजमेंट में नहीं लिखा है। कोर्ट ने कई आब्जर्वेशन मनगढ़ंत गढ़े हैं। जज ने अपना ओपिनियन डाला है। दुर्भावनाग्रस्त होकर फैसला दिया गया है। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में मामला टिकेगा नहीं।  नेल्सन मंडेला को जैसे प्रताड़ित कर जेल में 27 साल रखा गया था। ठीक वैसे ही लालू जी को सेक्शन 120 बी के तहत 27 साल से ज्यादा जेल में रखने की तैयारी है। सेक्शन 120 बी जबरन थोपा गया है। यह साजिश नहीं तो और क्या है। केंद्र और प्रधानमंत्री के निर्देश पर ताेते की तरह सीबीआई काम कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments