Homeदेशराज्याभिषेक दिवस पर आरएसएस ने माल्यार्पण कर किया शिवाजी का स्मरण

राज्याभिषेक दिवस पर आरएसएस ने माल्यार्पण कर किया शिवाजी का स्मरण

नागपुर /हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस के अवसर पर आज नागपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के  सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने भाग लेकर उन्हें माल्यार्पण किया वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रय होसबोले ने शिवाजी को याद करते हुए उनके जीवन को अनेक विशेषताओं से परिपूर्ण बताया।

श्री होसबोले ने कहा है कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन अद्वितीय पराक्रम, रणनीतिक कुशलता, युद्धशास्त्र की मर्मज्ञता, संवेदनशील, न्यायपूर्ण व पक्षपातरहित प्रशासन, नारी का सम्मान, प्रखर हिन्दुत्व जैसी कई विशेषताओं से परिपूर्ण रहा। विपरीत परिस्थिति का सामना करते समय भी अपने ध्येय तथा ईश्वर पर श्रद्धा व विश्वास, माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान, अपने साथियों के सुख-दुःख में साथ निभाने, समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के कई उदाहरण उनके जीवन में पाए जाते हैं। बाल्यकाल से ही अपने व्यक्तित्व से उन्होंने अपने साथियों में स्वराज्य स्थापना हेतु प्राण न्योछावर करने की प्रेरणा जगाई, जो आगे चलकर भारत के अन्यान्य प्रदेशों के देशभक्तों के लिए भी प्रेरणादायक रही।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments