Homeग्वालियर अंचलमोदी सरकार के नौ साल भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया टिफिन भोज का...

मोदी सरकार के नौ साल भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया टिफिन भोज का आयोजन

मोदी सरकार के नौ साल गरीब कल्याण को समर्पित: शैलेंद्र बरुआ
मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद दुनिया में भारत की साख बड़ी है: अभय चौधरी
ग्वालियर 13 जून/ मोदी सरकार के नौ साल गरीब कल्याण को समर्पित हैं। उन्होंने हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाईं और उस तक पहुंचाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार आज तक के भारत के इतिहास में और विश्व में सबसे ज्यादा लोकप्रिय सरकार है। मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार गरीब ,शोषित, वंछित, दलित ,पीड़ित , पिछड़ा वर्ग एवं आदिवासियों के उत्थान के प्रति समर्पित सरकार है। आधुनिक भारत के विकास के स्वर्णिम पल का इतिहास रचा जा रहा है। उक्त बात मंगलवार को पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेंद्र बरूआ ने तीनों विधानसभाओं में आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में मुख्य अतिथि की आसंदी से कही।
इससे पहले भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी सभी कार्यकर्तागण अपने-अपने घर से टिफिन लेकर संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में पहुंचे, जहां सभी ने एक दूसरे के साथ सहभोज किया । संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में पार्षद संजय सिंघल अपने घर से बड़ी मात्रा में भोजन बनवा कर लाए और उन्होंने अपने हाथों से सभी को परोस कर खिलाया।
बरूआ ने कहा कि, आज भारत तेजी से मोदी जी के नेतृत्व में विश्व के शक्तिशाली देशो को पछाड़ कर आगे बढ़ रहा है। मोदी जी एक मात्र ऐसे नेता है जो भारत के गरीब एवं वंछित जनता की पीड़ा को परिवार के सदस्य के तरह महसूस करते हैं। केंद्र सरकार की योजनाये गरीब कल्याण को समर्पित है।
श्री बरूआ ने कहा कि वास्तव में विकास क्या होता है, भारत वासियों ने यह पिछले 9 वर्षो में देखा है। 9 साल में पीएम मोदी ने विकास की योजनाओं से हर घर को लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि हमें 30 जून तक घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताना है। इस अभियान में मोर्चा के सभी कार्यकर्ता अपनी तैयारी दुरुस्त कर लें। केंद्र सरकार की 9 साल की जन कल्याणकारी नीतियों से लोगों को अवगत कराया।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते कहा कि देश की साथ विदेशों में नरेंद्र मोदी जी की प्रधानमंत्री बनने के बाद बड़ी है । उन्होंने कहा शिवराज सिंह चौहान सरकार ने लाडली बहना योजना के तहत पात्र बहिनों के खातों में एक हजार रुपए डाले है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब कार्यकर्ता हैं हम सभी कार्यकर्ताओं पर बड़ी जिम्मेदारी है ।
उन्होंने कहा कि 9 साल में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के हित के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। जिनका जन-जन को लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही बताया कि कोरोना जैसी विषम परिस्थितियों में भी पीएम मोदी ने देश को संभाले रखा। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा कोरोना काल में सभी को निशुल्क वैक्सीन लगवाई गई।
भाजपा प्रदेश मंत्री श्री केशव भदौरिया ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं हम सभी को उन योजनाओं की जानकारी नीचे तक पहचानी है।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमल माखीजानी, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता पूर्व सभापतिद्वय बृजेंद्र सिंह जादौन राकेश माहौर, धर्मेंद्र राणा, विभिन्न मोर्चों के प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष, तथा मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन सुघर सिंह पवैया ने किया एवं आभार धर्मेंद्र सिंह कुशवाह ने किया।
इसी तरह पूर्व विधानसभा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन कृष्ण वाटिका में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राजू सेंगर ने किया तथा आभार अरविंद रघुवंशी ने किया। वहीं ग्वालियर विधानसभा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का वृंदावन गार्डन में संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments