Homeप्रमुख खबरेंवीरांगना बलिदान दिवस पर आरएसएस का वीरांगना प्रणाम 18 को,समाधि पर दो...

वीरांगना बलिदान दिवस पर आरएसएस का वीरांगना प्रणाम 18 को,समाधि पर दो दिवसीय मेला कल से

24 वां वीरांगना बलिदान मेला 17 – 18 जून को
18 को अ.भा. कवि सम्मलेन व महानाट्य का मंचन,
शहीद राजगुरु के वंशजों का सम्मान, 17 को शहीद ज्योति यात्रा आएगी

ग्वालियर | स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम वीरांगना झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की शहादत की 165 वीं वर्षगांठ पर उनकी समाधि के समक्ष 17 व 18 जून को दो दिवसीय आयोजन के अंतर्गत उन्हें याद किया जाएगा।

बलिदान दिवस पर 18 जून को  आरएसएस के स्वयंसेवक करेंगे वीरांगना प्रणाम

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वीरांगना लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर महानगर झांसी की रानी को प्रणाम करेगा। इसी तारतम्य में लक्ष्मीबाई कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में 18 जून को प्रात: 7 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर विभाग के संघचालक विजय गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लश्कर जिला के संघचालक प्रहलाद सबनानी होंगे। अध्यक्षता मप्र उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीके पालीवाल करेंगे। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से कार्यक्रम में 10 मिनट पहले आने का आग्रह किया है।

वीरांगना मेले में होंगे कई आयोजन

स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम वीरांगना झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की शहादत की 165 वीं वर्षगांठ पर उनकी समाधि के समक्ष 17 व 18 जून को दो दिवसीय वीरांगना बलिदान मेला आयोजित किया जा रहा है।प्रखर राष्ट्रवादी विचारक श्री शिवप्रकाश जी व संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर जी आयोजन के अतिथि होंगे।

वीरांगना बलिदान मेला के संस्थापक अध्यक्ष , पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने बताया की सन 2000 में स्थापित इस राष्ट्रस्तरीय शहीदी मेला का यह 24 वां पुष्प है।
बलिदान मेला के प्रमुख समारोह में 18 जून को शाम 7 बजे क्रान्तिकारी परिजन सम्मान में शहीद राजगुरु के वंशज सत्यशील कमलाकर राजगुरू को सम्मानित किया जायेगा व सरहद पर चम्बल के शहीदों के परिजनों का सम्मान होगा, वहीं 250 कलाकारों द्वारा प्रस्तुति जीवंत महानाट्य खूब लड़ी मर्दानी का मंचन होगा जिसमे जीवित ऊंट, घोड़े, बग्गी आदि से युद्ध स्थल पर 1858 का इतिहास सजीव हो उठेगा ।
उन्होंने बताया की 18 जून की शाम अ. भा. कवि सम्मलेन में भारत के प्रख्यात कवि पूरब- पश्चिम फिल्म के अमर गीतकार संतोषानंद, विनीत चौहान, सुश्री कविता तिवारी , लाफ्टर फेम- हेमंत पांडेय , गजेंद्र प्रियांशु , जानी बैरागी , शम्भू शिखर, शशिकांत यादव , राम भदावर को आमंत्रित किया गया है।

17 को झाँसी दुर्ग से आयी शहीद ज्योति की शोभा यात्रा
पवैया ने बताया 17 जून को सांय 6 बजे झाँसी दुर्ग से बुंदेली युवा शहीद ज्योति लेकर ग्वालियर आएंगे , शहीद ज्योति की महाराज बाड़े से शोभा यात्रा निकली जाएगी जो सराफा बाजार स्थित शहीद अमर चंद बांठिया की समाधी से होकर फालका बाजार , शिंदे की छावनी से होती हुई समाधी पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि 17 जून की सुबह मिसहिल स्कूल सभागार में शहीदी सामान्य ज्ञान व चित्रकला स्पर्धा होगी व सांय 8 बजे प्रदर्शनी “जरा याद करो क़ुरबानी” का शुभारंभ होगा, जहाँ रानी के मौलिक शास्त्रों का दर्शन कर सकेंगे।
18 जून की सुबह श्रद्धांजलि व सायं 7 .30 बजे दीपदान भी होगा।
16 जून की सांय 5 बजे होगा भूमिपूजन*
श्री पवैया ने बताया कि बलिदान मेला प्रांगण का भूमिपूजन 16 जून को सांय 5 बजे संतों के सानिध्य में सम्पन्न होगा।
श्री पवैया ने देशभक्त संस्थाओं व नागरिकों से दो दिवसीय आयोजन में शहीदों को श्रद्धा पुष्प अर्पित करने की अपील की है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments