प्रधानमंत्री मोदी के 9 वर्ष पूर्ण होने पर,
विशेष संपर्क अभियान का 18वे दिन
आज सांसद शेजवलकर एवं माखीजानी ने संपर्क अभियान के तहत वरिष्ठ चिकित्सकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से भेंट की
ग्वालियर । आज विशेष संपर्क अभियान के 18वे दिन श्री विवेक शेजवलकर एवं पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी ने महानगर के वरिष्ठ चिकित्सकों, स्वतंत्रता
संग्राम सेनानी से भेंट कर मुलाकात की । आज श्री शेजवलकर जी एवं माखीजानी ने डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. एन.एन. लाहा, क्रिकेट प्लेयर रवि पाटनकर, डॉ. पुरेन्द्र भशीन, डॉ.एस.आर. अग्रवाल, डॉ. राहुल अग्रवाल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गणपत नीखरा, अधिवक्ता एम.पी.अग्रवाल, एनजीओ स्वयंसेवक कैलाश चन्द्र कुशवाह से मुलाकात की इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता उदय अग्रवाल, उपस्थित थे । सांसद श्री शेजवलकर एवं कमल माखीजानी ने केन्द्र की मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यो की जानकारी वरिष्ठ समाज सेवियों से साझा की ।
उन्होंने केन्द्रीय संगठन द्वारा दिए गए टोल फ्री नम्बर पर मिस्ड कॉल कराकर देश के प्रधानमंत्री मान्यवर मोदी जी के लिए आर्शीवाद एवं समर्थन मांगा । इस अवसर पर
श्री शेजवलकर जी एवं माखीजानी ने कहा कि श्री मोदी ने पिछले 9 वर्ष गरीब कल्याण के लिए अनेक लाभकारी योजनाऐं चलाई है। उन्होंने कहा कि पार्टी का विशेष जन
संपर्क अभियान लगातार चल रहा है जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ता संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय व्यक्तियों से मिल रहे हैं । वहीं शिवराज के नेतृत्व में चल रही सरकार भी अनेक जन कल्याणकारी योजना संचालित कर रही है । श्री शेजबलकर एवं श्री माखीजानी ने बताया कि आज प्रातः 11 बजे प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात बूथ स्तर पर सुनी गई । 21 जून को योग दिवस क े अवसर पर ग्वालियर में भाजपा कार्यकर्ता हजारों की संख्या में योग दिवस पर शामिल होंगे । और भाजपा कार्यकर्ता स्टॉल लगाकर प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के 9 वर्ष के कार्यकाल के पम्पलेट भी वितरित करेंगे । 23 जून को डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि के दिन बूथ स्तर पर कार्यक्रम होगा । 25 जून को लोकतंत्र की काली रात आपात काल के दिन भी मीसाबंदियों का सम्मान एवं कार्यक्रम के माध्यम से कॉग्रेस द्वारा थोपे गए आपात काल से भी आमजन को अवगत कराना ह ै । उन्होंने बताया कि 21 जून से 30 जून तक कार्यकर्ता संसदीय क्ष ेत्र में हर घर तक पहुंचेगा और केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार की जनहितेषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाऐगा ।
संपर्क अभियान के तहत वरिष्ठ चिकित्सकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से भेंट की
RELATED ARTICLES