Homeदेशमोदी की किताब के मराठी अनुवाद के विमोचन पर बोले भागवत आरएसएस...

मोदी की किताब के मराठी अनुवाद के विमोचन पर बोले भागवत आरएसएस ने हिंसा को कभी स्वीकार नहीं किया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ के नेताओं ने हमेशा हिंसा का विरोध किया है. भागवत ने आरएसएस नेता दिवंगत लक्ष्मणराव ईनामदार की जीवनी के मराठी अनुवाद के विमोचन के मौके पर यह बात कही. यह जीवनी दशकों पहले गुजराती में राजाभाई नेने और (उस समय संघ के कार्यकर्ता) नरेंद्र मोदी ने लिखी थी.

भागवत ने आपातकाल के दौरान बहुचर्चित बड़ौदा डायनामाइट मामले का जिक्र करते हुए कहा- मैं उस समय करीब 25 साल का था. बड़ौदा डायनामाइट मामले के बाद हम युवाओं को लगा कि हम कुछ साहसी काम कर सकते हैं. युवाओं को संघर्ष और साहस पसंद होता है, लेकिन लक्ष्मणराव ईनामदार ने हमें मना करते हुए कहा कि यह आरएसएस की शिक्षा नहीं है. बड़ौदा डायनामाइट मामले में समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडिस को गिरफ्तार किया गया था. 

भागवत ने कहा कि ईनामदार ने उन्हें बताया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार ने संविधान का पूरी तरह से अपमान किया है, लेकिन यह ब्रिटिश राज नहीं है और आरएसएस हिंसा को स्वीकार नहीं करता. उन्होंने कहा, “आरएसएस के मूलभूत विचार सकारात्मक है और हम यहां किसी का विरोध करने के लिए नहीं हैं. कहा जाता है कि महाराष्ट्र के सतारा के रहने वाले ईनामदार का प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर बड़ा प्रभाव था. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments