Homeग्वालियर अंचलग्वालियर:पिछले साल की तुलना में अब तक हुई अधिक बारिश,जानिए कहां हुई...

ग्वालियर:पिछले साल की तुलना में अब तक हुई अधिक बारिश,जानिए कहां हुई सबसे ज्यादा बरसात

जिले में अब तक लगभग 237.7 मि.मी. औसत वर्षा

ग्वालियर / जिले में एक जून 2023 से अभी तक 237.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो गत वर्ष की तुलना में लगभग 18 मि.मी. अधिक है। गत वर्ष इसी अवधि में 219.9 मि.मी. औसत वर्षा हुई थी। अब तक सबसे अधिक वर्षा मुरार और सबसे कम चीनोर में दर्ज हुई है। ज्ञात हो जिले की सामान्य औसत वर्षा 751.2 मि.मी. है।
गत जून से अब तक जिले के मुरार क्षेत्र में 352 मिमी, घाटीगाँव बरई क्षेत्र में 229.8, डबरा क्षेत्र में 353.3, भितरवार में 156.2 में और चीनोर क्षेत्र 97.3 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। पिछले साल इस अवधि में मुरार में 161.2, घाटीगाँव में 253.1, डबरा में 159.3 , भितरवार में 210.7 एवं चीनोर में 315.4 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड हुई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments