Homeप्रमुख खबरेंआरएसएस ने क्षेत्र में तीन प्रचारकों को दी नई जिम्मेदारी, सिसौदिया...

आरएसएस ने क्षेत्र में तीन प्रचारकों को दी नई जिम्मेदारी, सिसौदिया बने क्षेत्र के सह सेवा प्रमुख

भोपाल / राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की क्षेत्र बैठक विगत दिवस संपन्न हुई इस बैठक में परंपरागत संगठनात्मक चर्चा की गई इसके अलावा परिवर्तन क्रम के अंतर्गत क्षेत्र में 3 प्रचारकों को नई जिम्मेदारी दी गई।

जिन्हें नए दायित्व दिए गए उनमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक ओमप्रकाश सिसोदिया सुधीर सिंह पवैया और सुरेंद्र मणि शामिल है। श्री ओमप्रकाश सिसौदिया को   सह क्षेत्र सेवा प्रमुख बनाया गया है। इसी प्रकार मालवा के श्री सुधीर सिंह पवैया को क्षेत्र पर्यावरण प्रमुख बनाया गया है उल्लेखनीय है कि संघ ने पिछले कुछ दिनों में अपनी पर्यावरण गतिविधि को लेकर विशेष सक्रियता दिखाई है। पर्यावरण सुधार  के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विशेष अभियान का संचालन किया हुआ है जिसके अंतर्गत वृक्षारोपण, पॉलिथीन मुक्त वातावरण आदि पर विशेष बल दिया गया है।

एक अन्य परिवर्तन के अंतर्गत महाकौशल क्षेत्र के श्री  सुरेंद्र मणि को क्षेत्र के सह धर्म जागरण प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments